फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो-बसों से कर रहे थे वसूली, दो के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। यातायात प्रभारी अब्दुल सत्तार खां ने ऑटो, बसों और अन्य वाहनों से अवैध वसूली करने वाले दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उनमें एक रोडवेज बस स्टैंड और दूसरा खेड़ा नवादा चौराहे पर बरेली रोड पर वाहनों से वसूली कर रहा था। यातायात पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की थी लेकिन वे मौके से भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी अब्दुल सत्तार खां के मुताबिक वह यातायात व्यवस्था देखते हुए खेड़ा नवादा चौराहे पर पहुंचे थे। तभी एक ऑटो ड्राइवर ने आकर उन्हें बताया कि बरेली रोड पर एक व्यक्ति वाहनों से दस-दस रुपये वसूल रहा है। इस पर उनकी टीम ने अवैध वसूली करने वाले को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भीड़ का फायदा उठाकर भाग गया। मौके पर मौजूद तमाम ऑटो ड्राइवरों ने बताया कि अवैध वसूली करने वाला मानव सक्सेना उर्फ पटे पुत्र श्यामबाबू सक्सेना खेड़ा बुजुर्ग का रहने वाला है। वह खेड़ा नवादा चौराहे पर आकर बरेली रोड पर अवैध वसूली करता है। इसी तरह रोडवेज स्टैंड पर कुछ वाहन ड्राइवरों ने शिकायत की। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवपुरम निवासी संजय गुप्ता उर्फ संजू पुत्र जयप्रकाश गुप्ता बसों से 50 और ऑटो व अन्य वाहनों से 10-10 रुपये वसूल करता है। एक बस पुलिस लाइन चौराहे से रोडवेज बस स्टैंड की ओर आ रही थी। उससे 50 रुपये वसूले गए। बस के ड्राइवर ने आकर इसकी शिकायत की। जब तक उनकी टीम मौके पर पहुंची कि आरोपी भागने में सफल रहा। अब्दुल सत्तार खां ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें