फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में बह गया मैनपुरी का युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
उसहैत (बदायूं)। क्षेत्र के गांव अटेना गंगा नदी घाट पर स्नान करने आए मैनपुरी जिले के थाना बिछवाने के गांव गौशलपुर निवासी रिंकू (22) पुत्र पप्पू शाक्य गंगा नदी में बह गया, तलाश जारी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अवधेश कुमार सेंगर ने बताया कि अटेना गंगा नदी घाट पर रिंकू साथियों के साथ नहाने आया था। सोमवार शाम वह नहाते समय अचानक गहरे में चला गया और बहने लगा। अन्य स्नानार्थियों ने निकालने का प्रयास किया लेकिन उसको निकाल नहीं सके। पुलिस टीम को सूचना दी गई। कई गोताखोरों द्वारा प्रयास के बाद भी देर रात तक उसका पता नहीं चल सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें