फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टैंड पर कब्जे की सूचना पर दौड़े अधिकारी

विज्ञापन
सहसवान रोडवेज बस स्टैंड पहुंचे एआरएम व अन्य अधिकारी। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
सहसवान। नगर में बीचों बीच घनी आबादी के बीच रोडवेज बस स्टैंड की जमीन पर लोगों की नजरें टिक गई हैं। पिछले दिनों बस स्टैंड की जमीन पर अवैध निर्माण को एआरएम लक्ष्मण सिंह ने ध्वस्त करा दिया था। इसके बाद सब सामान्य चल रहा था, लेकिन कुछ समय से यहां बस स्टैंड की जमीन पर कब्जे को लेकर गतिविधि फिर शुरू हो गईं। मंगलवार से यहां वाहनों की पार्किंग की जाने लगी। बुधवार को एआरएम लक्ष्मण सिंह ने मौके पर पहुंच कर वाहनों को हटा दिया।
विज्ञापन

सहसवान का रोडवेज बस स्टैंड बेहद घनी आबादी में आ जाने के कारण अब वहां तक बसें नहीं जातीं। भवन काफी जर्जर हो गया है। ऐसे में इसे निगम ने कंडम घोषित कर दिया है। अब यहां कर्मचारियों की तैनाती भी नहीं रहती। ऐसे में लोगों की नजर रोडवेज बस स्टैंड की बेशकीमती जमीन पर टिक गई है। पिछले दिनों कई दुकानों का यहां निर्माण कर जमीन को घेर लिया गया। पैमाइश में अवैध कब्जे पाए जाने पर इनको ध्वस्त करा दिया गया था। अब कुछ लोगों ने रोडवेज बस स्टैंड में पार्किंग स्थल बना कर कब्जे की कोशिश शुरू कर दीं। हालांकि, कुछ लोगों का यह भी कहना है कि नगर पालिका की ओर से जनहित में ऐसा किया जा रहा था।
बुधवार को एआरएम लक्ष्मण सिंह को जब रोडवेज बस स्टैंड में वाहन स्टैंड के बारे में में जानकारी मिली तो वह अधिकारियों के साथ सहसवान पहुंचे। उन्होंने यहां से वाहनों को हटवा दिया। निर्देश दिए कि निगम के निर्देशों के अनुसार ही काम होगा। एआरएम ने बताया कि रोडवेज बस स्टैंड कंडम घोषित किया जा चुका है। कुछ लोग यहां कब्जा करना चाहते हैं। इस बारे में उच्च अधिकारियों को लिखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें