रासलीला प्रस्तुत करते ब्रज के कलाकार। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। रघुनाथ जी मंदिर के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में चल रही रासलीला के दूसरे दिन ब्रज के कलाकारों ने गोवर्धन लीला का मंचन कर भक्तों को भाव विभोर कर दिया। कलाकारों की प्रस्तुति के दौरान माहौल भक्तिमय हो गया।
बृहस्पतिवार को भी शाम सात से रात दस बजे तक रासलीला का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार 27 मई को श्री रामायण पाठ का आयोजन और इसके बाद श्री विष्णु महायज्ञ होगा। दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। संवाद