फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के वियोग में युवक ने फंदे से लटककर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजरिया (बदायूं)। थाना क्षेत्र के नैथुआ गांव में रविवार रात 30 वर्षीय इंद्रपाल ने फंदे से लटककर जान दे दी। उसके परिवार वालों के मुताबिक युवक पत्नी के जाने से परेशान था। महिला गांव के एक युवक के साथ चली गई थी। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन

इंद्रपाल पुत्र विजयपाल खेतीबाड़ी करके अपना परिवार चला रहा था। परिवार वालों के मुताबिक उसकी तीन साल पहले शादी हुई थी। उसकी एक डेढ़ साल की बेटी भी है। इंद्रपाल की गांव के एक युवक से गहरी दोस्ती थी। इससे युवक उसके घर आता-जाता था। कुछ दिन पहले उसकी पत्नी उक्त युवक के साथ चली गई। तब से युवक काफी परेशान था। वह पत्नी की खोजबीन में लगा था। उसे पता चला कि पत्नी बिल्सी में युवक के साथ रह रही है। इस पर युवक उसे बुलाने भी गया लेकिन वह इंद्रपाल के साथ नहीं आई। इससे इंद्रपाल और ज्यादा परेशान हो गया। रविवार रात उसने अपने कमरे में पंखे पर रस्सी बांधकर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
सोमवार सुबह जब उसके घर में चहल पहल नहीं दिखी तो परिवार वाले उसके घर पहुंचे। जहां इंद्रपाल का शव फंदे से लटका हुआ था। इस पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इससे वह मौके पर पहुंच गई और युवक के शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम करा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। अभी किसी ने मामले में तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें