फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार ने लगाया आरोप : फायरिंग करने वालों को बचा रही पुलिस

विज्ञापन
नई सराय मोहल्ले में जानकारी देते अयान के परिवार वाले। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। शहर में नई सराय मोहल्ले के अयान का मौत के मामले में कोतवाली पुलिस पर आरोपियों की अदला बदली का आरोप लगा है। अयान के परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस मामले में नामजद आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने एक आरोपी के बदले दूसरे नामजद आरोपी को छोड़ दिया जबकि मामले में वह भी नामजद था। यहां बता दें कि इस मामले में तीन लोग नामजद हैं।
विज्ञापन

नई सराय मोहल्ला निवासी शादाब और उसके परिवार वालों के मुताबिक 10 वर्षीय अयान इकलौता बेटा था। अयान के पिता पक्षाघात के शिकार हैं। मां भी बीमार हैं और बहन का अगले माह ऑपरेशन होना है। ऐसे में अयान की मौत से परिवार पूरी तरह से टूट गया है। इसके बावजूद पुलिस उनके साथ खेल कर रही है। सोमवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि पुलिस ने किश्वर नाम के आरोपी को पकड़ लिया है। हकीकत जानने के लिए वह कोतवाली गए जहां किश्वर का नामजद बेटा कामरान बैठा हुआ था लेकिन तब तक पुलिस किश्वर को छोड़ चुकी थी। पुलिस ने भले ही किश्वर को पकड़ा था लेकिन कामरान को गिरफ्तार नहीं किया था। उसने कोतवाली जाकर खुद सरेंडर किया। आरोप है कि पुलिस ने मोटी रकम लेकर किश्वर को छोड़ दिया। शादाब के अनुसार, कोतवाली में वह कामरान का हुलिया देखकर भी चौंक गए। कामरान के बाल छोटे-छोटे करा दिए गए थे। उसे एक टीशर्ट पहना दी गई जिससे उसे नाबालिग बनाया जा सके। परिवार वालों का दावा है कि कामरान करीब 24 साल का है। पुलिस केवल उसके खिलाफ ही कार्रवाई के मूड में है।
-
फायरिंग का दूल्हा भी जिम्मेदार
अयान के परिवार वालों ने बताया कि जब हाईकोर्ट के आदेश पर हर्ष फायरिंग पर पूरी तरह से पाबंदी लगी हुई है। ऐसे में सलमान की शादी में हर्ष फायरिंग कैसे हो गई। फायरिंग हो रही थी, फिर भी आरोपियों को नहीं रोका गया। इसमें दूल्हा सलमान भी जिम्मेदार है। उसके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। परिवार वालों के मुताबिक जिस जगह अयान की गोली लगने से मौत हुई। उस जगह करीब एक माह पहले भी हर्ष फायरिंग हुई थी। उस दौरान भी कई राउंड तमंचे से गोली चली लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन

-
इस मामले में आरोपियों की तलाश चल रही है। किसी को पकड़ने या छोड़ने के बारे में जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो इसकी जानकारी कराते हैं, फिर उसी के अनुसार कार्रवाई कराएंगे।
विज्ञापन

- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें