फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मांस से लदा पिकअप वाहन पकड़ा, जांच के बाद छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार तड़के कुरैशियान पुलिया के पास मांस से लदी पिकअप पकड़ ली। वाहन समेत चालक को कब्जे में लेने के बाद पशु चिकित्सक से मांस की जांच कराई गई। जांच में मांस प्रतिबंधित पशु का नहीं पाया गया। इसके बाद उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस मंगलवार तड़के करीब पांच बजे कुरैशियान पुलिया के पास गश्त पर थी। यहां से गुजर रही एक पिकअप को पुलिस ने शक होने पर रोक लिया। वाहन के भीतर देखा तो मांस भरा हुआ था। चालक को मय पिकअप कोतवाली लाकर पूछताछ की गई। शक के आधार पर इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एके जादौन को जानकारी दी।
इसके बाद पशु चिकित्साधिकारी बच्चा सिंह ने कोतवाली पहुंचकर मांस का सैंपल लिया। जांच-पड़ताल के बाद चालक को मय वाहन छोड़ दिया गया। इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान ने बताया पिकअप में मांस प्रतिबंधित प्रजाति के पशुओं का होने की सूचना थी। इस कारण पिकअप को मय चालक कब्जे में लेने के बाद मांस की जांच कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें