फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, ससुराल वाले फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव बहबलपुर में 23 वर्षीय विवाहिता मुस्कान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मुस्कान एक दिन पहले ही मायके से आई थी। छह घंटे बाद वह चारपाई पर बेहोश पड़ी मिली। ससुराल वाले उसे अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बाद में ससुराल के लोग भाग गए।
विज्ञापन

बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव बेहटा गुसांई निवासी 23 वर्षीय मुस्कान का करीब एक साल पहले बहबलपुर के शहरोज के साथ निकाह हुआ था। मायके वालों के मुताबिक शहरोह आए दिन उसके साथ शराब पीकर मारपीट करता था। इससे मुस्कान काफी परेशान थी। वह कुछ दिन पहले अपने मायके चली गई। जब मामला शांत हुआ और शहरोज के बुलाने पर वह रविवार को अपनी ससुराल आई। कुछ घंटे बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसकी सूचना पर सीओ चंद्रपाल सिंह और इंस्पेक्टर संजीव कुमार शुक्ला मौके पर पहुंच गए। घर में केवल मुस्कान की सास मौजूद थी जबकि बाकी लोग घर से फरार थे। उसकी सास ने बताया कि मुस्कान ने मायके से आने के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया था। जब परिवार के लोगों को इसका पता चला तो वे एक निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अभी मायके वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। सीओ चंद्रपाल सिंह ने बताया कि इसमें तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें