बिसौली (बदायूं)। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में चल रही शादी के दौरान दुल्हन के मोबाइल पर कॉल आई कि अगर तेरी शादी हुई तो वह जान से मार देगा। इससे शादी समारोह में खलबली मच गई। तो वहीं दूल्हा पक्ष नाराज हो गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। दूल्हे को समझाबुझाकर शांत कराया गया।
पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। मौके पर पुलिस को तैनात कर दिया गया है। दुल्हन की शादी पुलिस की मौजूदगी में कराई जा रही है। संवाद