फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौराहे पर दो पक्षों में भिड़ंत, पुलिस देखती रही तमाशा

विज्ञापन
बगरैन मे पाइप के किराये को लेकर झगड़ा करते दो पक्ष, मौके पर लगी भीड़। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बगरैन। खेत में पानी भरने वाले पाइप के किराये के कारण दो पक्षों में मुख्य चौराहे पर जमकर हाथापाई हुई। चौराहे पर हुई मारपीट से यहां भीड़ एकत्र हो गई। खास बात ये है कि पुलिसकर्मी भी मौजूद थे लेकिन वे तमाशबीन बने रहे।
विज्ञापन

कस्बा निवासी बुंदन खां खेत में पानी वाले पाइप को किराये पर देता है। कस्बे का ही एहसान उससे कुछ दिन पहले पाइप किराये पर ले गया था। काम खत्म होने के बाद एहसान पाइप वापस करने आया तो बुंदन ने उससे किराया मांगा, इस पर एहसान ने पैसे घर से लाकर देने को कहा। आरोप है कि बुंदन उससे उसी समय पैसे देने पर अड़ गया और गालीगलौज करने लगा। झगड़ा होता देख बुंदन के परिवार वाले आ गए और एहसान से हाथापाई कर दी। जानकारी पाकर एहसान का भाई कैसर खां भी वहां आ गया, जिसके बाद दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। वहीं पर बने पुलिस सहायता केंद्र पर तैनात पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में ही दोनों पक्षों में डंडे तक चले। बाद में जैसे तैसे मामला शांत हुआ तो एहसान पक्ष ने चौकी में तहरीर दी तो पुलिस ने दोनों पक्षों का शांतिभंग में चालान कर दिया। इधर, बुंदन घटना के बाद मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें