फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज चौकी के बाहर लोनी डिपो के ड्राइवर से मारपीट, जाम लगा

विज्ञापन
मारपीट के बाद लोनी डिपो के चालक को ले जाता साथी परिचालक। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। लोनी डिपो के ड्राइवर को सोमवार दोपहर कुछ लोगों ने रोडवेज चौकी के सामने पीट दिया। हंगामा होने पर यहां जाम की स्थिति बन गई। काफी देर तक रोडवेज चौराहा जाम रहा। इससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। बताते हैं कि लोनी डिपो के ड्राइवर की बस खड़ी करने को लेकर बदायूं डिपो के रवि नाम के गार्ड से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद बात बढ़ कर मारपीट तक पहुंच गई। बाद में एआरएम ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।
विज्ञापन

रोडवेज के बाहर से डग्गामारी किसी से छिपी नहीं है। रोडवेज चौकी पुलिस के साथ बदायूं डिपो के कई कर्मचारियों की भी इसमें संलिप्तता है। यातायात सप्ताह रविवार को ही खत्म हुआ है इस दौरान भी रोडवेज बस स्टैंड के बाहर सुधार नहीं दिखा। सोमवार दोपहर लोनी डिपो की बदायूं-दिल्ली-बदायूं के बीच संचालित होने वाली बस लेकर ड्राइवर फिरोज खान बदायूं पहुंचा था। रोडवेज पर जाम की स्थिति थी। बस खड़ी करने को लेकर फिरोज की यहां के कर्मचारी रवि से कहासुनी हो गई। उसने कई अन्य साथियों को बुला लिया। बात बढ़ने पर फिरोज से मारपीट कर दी। मारपीट में फिरोज के कपड़े फट गए।
हंगामा होने पर पुलिस आ गई और दोनों पक्षों को शांत कराया। हालांकि, इस दौरान बदायूं बस स्टैंड के बाहर जाम जैसी स्थिति बन गई। मामला एआरएम लक्ष्मण सिंह के पास पहुंचा तो उन्होंने दोनों पक्षों को समझा बुझा कर समझौता करा दिया। किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

-----------
लोनी डिपो की बस खड़ी करने को लेकर गार्ड से कहासुनी की बात सामने आई है। इसी को लेकर दोनों के बीच हाथापाई हो गई थी। दोनों के बीच समझौता हो गया है। मारपीट जैसी कोई बात नहीं है। डग्गामारी को लेकर मैंने पुलिस अधिकारियों के साथ एआरटीओ को भी लिखा है।-लक्ष्मण सिंह, एआरएम बदायूं डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें