फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगे भाइयों को कुत्तों ने हमला कर जख्मी किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव। खेत पर काम कर रहे माता-पिता को भोजन देने जा रहे सगे भाइयों को कुत्तों ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया। गांव के लोगों ने किसी तरह से दोनों को बचाया। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कुंवरगांव रोड पर गांव ललेई निवासी आशिक अली और उसकी पत्नी साबिर मंगलवार को खेत पर गेहूं की फसल की कटाई करने गए थे। दोपहर में इनका 11 वर्ष का बेटा आमिर अपने बड़े भाई यासीन के साथ खेत पर माता-पिता को भोजन पहुंचाने जा रहा था। रास्ते में कासमपुर और ललेई गांव के बीच आमिर पर कुत्तों ने हमला कर दिया। इस पर यासीन ने उसे बचाने की कोशिश की तो कुत्तों ने उस पर भी हमला कर दिया। दोनों भाइयों के शरीर पर कई स्थानों से मांस नोच लिया। खेतों में काम कर रहे लोगों ने किसी तरह से कुत्तों को भगाया। गंभीर घायलों को लेकर परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे। एआरवी लगाने के बाद दोनों को भर्ती कर लिया गया है। इनकी हालत सामान्य है। गांव के लोगों का कहना है कि आसपास के गांवों में कुत्तों का काफी आतंक है। अक्सर कुत्ते लोगों को हमला कर घायल कर देते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें