फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से सप्लाई कर रहा था डोडा, पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
उसावां (बदायूं)। थाना पुलिस ने एक डोडा तस्कर को गिरफ्तार किया है। वह कार में डोडा लादकर सप्लाई कर रहा था। रविवार रात चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

रविवार रात उसावां थाने में तैनात एसआई सुनील कुमार अकबरपुर रोड के नजदीक वाहन चेकिंग कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक इसी दौरान पुलिस को एक बोलेरो आती दिखी। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन उसका ड्राइवर कार को दौड़ा ले गया। इससे पुलिस भी उसके पीछे लगा गई। पुलिस कर्मियों ने आगे जाकर घेराबंदी करते हुए कार को रोक लिया। उसके ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया। बाद में कार की तलाशी ली गई। कार से 33 किलो पांच सौ ग्राम डोडा छिलका और ड्राइवर से एक चाकू बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान पकड़े गए युवक ने अपना नाम गांव गूराबरेला निवासी अर्पित मिश्रा बताया। उसने कहा कि वह कार से डोडा सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी अर्पित मिश्रा को जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें