फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके नहीं भेजने पर महिला ने फंदे पर लटककर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव छौलायन में सोमवार सुबह 28 वर्षी शीतल ने फंदे से लटककर जान दे दी। पति के मुताबिक शीतल मायके जाने की जिद कर रही थी, पर जब उसे नहीं भेजा तो उसने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसके शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

ग्राम छौलायन निवासी शीतल और पप्पू की करीब दस साल पहले शादी हुई थी। पप्पू के मुताबिक इस समय उसके गेहूं की कटाई चल रही है। वह रोजाना सुबह शाम खेत पर गेहूं काटने जाता है। पिछले दो दिन से उसकी पत्नी शीतल मायके जाने की जिद कर रही थी। इस पर उन्होंने कह दिया कि गेहूं की कटाई के बाद चले जाना। वह खुद छोड़ने चले जाएंगे। ये कहकर सोमवार सुबह पप्पू अपने खेत पर गेहूं काटने चले गए। इसी दौरान शीतल ने अपने कमरे में दुपट्टे से फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। उनके पड़ोसी घर पहुंचे, तब उन्होंने शीतल का शव फंदे से लटका देखा। सूचना पर वह खेत से घर आ गए। उनकी सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। उसके बाद पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पप्पू ने बताया कि उसके कोई बच्चा नहीं है। मायके वालों को इसकी सूचना दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें