उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र में बरामालदेव निवासी संजीव कुमार को फेसबुक पर विज्ञापन देखकर उस पर कॉल करना मंहगा पड़ गया। उनसे 1.37 लाख रुपये की ठगी हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
गांव बरामालदेव निवासी संजीव कुमार के मुताबिक साल 2021 में उन्होंने फेसबुक पर एक कंपनी का विज्ञापन देखा था। जब उन्होंने विज्ञापन पर दिए गए नंबरों पर कॉल की तो उन्होंने ग्राहक सेवा केंद्र खुलवाने के नाम पर उन्हें झांसे में ले लिया। सात जून 2021 को उन्होंने तीन हजार रुपये एक खाते में जमा कराए। इसके दूसरे दिन 12800 रुपये जमा कराए। फिर उनसे 25 हजार रुपये जमा कराए गए। इस तरह उन्होंने 1.37 लाख रुपये की ठगी कर ली। जब उन्होंने ग्राहक सेवा केंद्र नहीं मिला तो उन्हें इसका अहसास हुआ। अब पुलिस ने उनकी तहरीर पर एफआईआर दर्ज की है। उन्होंने जिस खाते में रुपये जमा किए थे। वह किसी लक्ष्मी नाम की महिला का खाता है। कोतवाली पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।