फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की शादी का सामान खरीदने आई महिला के 80 हजार रुपये और जेवर चोरी

विज्ञापन
छह सड़का पर परेशान बैठी गुड्डो और उसके पति रामचंद्र। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। अपनी बेटी की शादी का सामान खरीदने बृहस्पतिवार को बाजार आई महिला के छह सड़का के नजदीक से 80 हजार रुपये और जेवर चोरी हो गए। इस पर देर रात तक पुलिस दुकानों के सीसीटीवी कैमरे खंगालती रही लेकिन चोर का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव महरौली निवासी गुड्डो पत्नी रामचंद्र की बेटी प्रीति की कुछ दिन बाद शादी है। इससे गुड्डो बृहस्पतिवार को अपने बेटे सोनू और अन्य रिश्तेदारों के साथ शादी का सामान खरीदने बाजार आईं थीं। बताते हैं कि उन्होंने शाम के समय शादी के लिए बर्तन खरीदे। दूल्हे के लिए एक अंगूठी, बेटी के लिए पायल और कपड़े खरीदे थे। ये सब खरीदने के बाद वह छह सड़का पर गद्दे खरीदने के लिए पहुंचीं। छह सड़का पर गद्दे की दुकान के सामने ई-रिक्शा से सभी लोग उतरे। वह ई-रिक्शा से बर्तन कपड़े आदि उतार रहे थे इस दौरान गुड्डो ने अपना बैग दुकान पर रख दिया। जैसे ही वह ई-रिक्शा से सामान उतारकर हटे कि तब तक उनका पर्स चोरी हो गया। उन्होंने पर्स को काफी तलाश किया लेकिन नहीं मिला। गुड्डो ने बताया कि उनके पर्स में 80 हजार रुपये और जेवर रखे थे। करीब एक लाख से ज्यादा का सामान पर्स में था। उनकी सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। देर रात तक सीसीटीवी कैमरे खंगाले जाते रहे लेकिन चोरों का सुराग नहीं लगा। महिला ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें