फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में पकड़ी गईं दो लड़कियों ने लिखाई दुष्कर्म की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी (बदायूं)। एक अप्रैल को पुलिस के छापे के दौरान होटल में पकड़ी गईं तीन लड़कियों में से दो ने अपने साथ दुष्कर्म होने की एफआईआर दर्ज कराई है। इनमें एक लड़की नर्सिंग की छात्रा है। उसने झोलाछाप पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सीओ बलदेव सिंह खनेड़ा ने एक अप्रैल को एक होटल में छापा मारा था। जहां से तीन लड़के और तीन लड़कियां पकड़ी गईं थीं। शाम को उन्हें छोड़ दिया गया था। उनमें दो लड़कियां मंगलवार को थाने पहुंचीं। एक लड़की ने बताया कि वह वह नर्सिंग की छात्रा है। बिसौली का एक झोलाछाप लगातार उसे शादी का झांसा दे रहा था। आरोप लगाया कि उसने शारीरिक संबंध बनाए। एक अप्रैल को सुबह वह अपने स्कूल जा रही थी। तभी आरोपी उसे रास्ते में मिल गया और उसे बाइक पर बैठाकर बिल्सी के होटल में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी तरह दूसरी लड़की ने भी लड़के पर आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। सीओ बलदेव सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें