फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर महिला से दुष्कर्म की कोशिश, गांव में तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में मजदूरी से लौटी महिला को अकेला पाकर दूसरे समुदाय के युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। महिला के चीखने पर आसपड़ोस के लोग एकत्र हो गए तो युवक भाग निकला।
विज्ञापन

मामला थाना वजीरगंज क्षेत्र के एक गांव का है। गांव की एक महिला मजदूरी कर घर वापस आई थी। घर पर अकेली देख गांव के ही दूसरी समुदाय के युवक ने महिला को दबोच लिया। आरोप है कि युवक ने न सिर्फ मारपीट की बल्कि उसके कपड़े भी फाड़ दिए। शोरगुल होने पर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग निकला। महिला की तहरीर पर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला दो समुदायों के बीच का होने से गांव में तनाव है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें