फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइवर ने हॉर्न बजाया तो सांड़ ने कार पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सांड़ों व घूमंतू पशुओं की संख्या आम लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। बृहस्पतिवार को बिल्सी में सांड़ ने हमला करके बुजुर्ग डॉक्टर को मार डाला था। शुक्रवार को कार तोड़ दी।
विज्ञापन

गांव खैरी निवासी वसीम अकरम बृहस्पतिवार शाम नगर के मोहल्ला तीन निवासी भोला के घर अपनी कार से जा रहे थे। तभी राजाराम माहेश्वरी की बगिया के पास बीच सड़क पर बैठे सांड़ को उठाने के लिए वसीम ने हॉर्न दिया। इसके बाद सांड़ ने उनकी कार पर हमला बोल दिया। उसने सींगों से कार को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही कार को पलटने की कोशिश करने लगा। तभी दौड़कर आए लोगों ने शोर मचाते हुए हुए सांड़ को भगाया। तब कही जाकर कार में बैठे लोगों को चैन की सांस आई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें