फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर पथराव, सिपाही से हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मूसाझाग (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव जगुआसेई में सोमवार रात शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर लोगों ने पथराव कर दिया। एक सिपाही से हाथापाई भी की गई। पुलिस को भागना पड़ा लेकिन बाद में पुलिस बल ने गांव जाकर प्रधान के बेटे और चाचा समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मामला सोमवार देर रात का है। मूसाझाग थाना पुलिस को सूचना मिली कि जगुआसेई गांव में अवैध रूप से शराब बनाई जा रही है। इस पर कुछ पुलिस कर्मी सादा कपड़ों में गांव पहुंचे। उन्होंने चौकीदार के भाई रामजीत को शराब बनाते हुए मौके पर पकड़ लिया। बताते हैं कि इस दौरान प्रधान के बेटे अरविंद और चाचा कल्यान ने रामजीत को छुड़ाने की कोशिश की।विरोध में सिपाही ने अरविंद को थप्पड़ मार दिया, जिससे अरविंद ने भी सिपाही से हाथापाई कर दी। गांव के तमाम लोग आ गए। वे पुलिस कर्मियों से भिड़ गए। उन्होंने पथराव भी किया, जिससे पुलिस कर्मी मौके से भाग खड़े हुए। उन्होंने गांव के बाहर आकर थाना पुलिस को सूचना दी। इससे दो गाड़ी पुलिस तुरंत ही गांव पहुंच गई। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए रामजीत, अरविंद और कल्यान को गिरफ्तार कर लिया। रात में ही उन्हें थाने लाया गया। सुबह उनके खिलाफ पुलिस ने कच्ची शराब बनाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया और तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
-
चौकीदार की भूमिका संदिग्ध
जगुआसेई गांव में शराब बनाकर बेचने के मामले में चौकीदार की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस सोमवार रात चौकीदार को भी पकड़कर थाने ले गई थी लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

-
सोमवार रात पुलिस सादा कपड़ों में जगुआसेई गांव गई थी। वर्दी में जाते तो शायद शराब बनाने वाले नहीं पकड़े जाते। इससे नोकझोंक हुई है। इसमें तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें