फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव में आकर सिपाही ने निगलीं थीं नींद की गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मूसाझाग थाने में तैनात सिपाही ने मानसिक तनाव के कारण अधिक मात्रा में नींद की गोलियां खाईं थीं। अब उसकी हालत में काफी सुधार है। बरेली के अस्पताल से छुट्टी के बाद वह थाने लौट आया है।
विज्ञापन

रविवार को मूसाझाग थाने में तैनात सिपाही अजीत ने अधिक मात्रा में नींद की गोलियां खा ली थीं। इससे सिपाही थाने की छत पर बेहोश हो गया था। थाने का स्टाफ उसे जिला अस्पताल ले गया, जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया था। रातभर उसका उपचार चला। सोमवार सुबह सिपाही को होश आया। सिपाही ने बताया कि वह पीसीएस की तैयारी कर रहा था लेकिन ड्यूटी के चलते वह अपनी तैयारी नहीं कर पा रहा था। वह कुछ पारिवारिक परेशानी से भी गुजर रहा था। इससे तनाव में आकर उसने नींद की गोलियां ज्यादा खा लीं। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि सिपाही को पढ़ाई करने के लिए समय नहीं मिल रहा था। इससे परेशान होकर उसने नींद की गोलियां खा लीं। अब वह ठीक है और उसकी अस्पताल से छुट्टी हो गई है। वह थाने आ गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें