बिसौली की ओर आती पिकअप में ठूंसकर भरे गए गोवंश। संवाद
- फोटो : BADAUN
बिसौली। हिंदू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष पुनीत शाक्य व उनके साथियों ने सोमवार को गोवंश से भरी एक पिकअप को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को हवालात में डाल दिया है।
हिंदू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष ने सोमवार को वजीरगंज की ओर से आ रही गोवंश से भरी एक पिकअप को बिसौली की ओर आते देखा। गाड़ी के पीछे नंबर प्लेट न होने से उन्हें तस्करी का शक हुआ तो गाड़ी रोकने का प्रयास किया। पुनीत के अनुसार चालक व उसके दो साथी उन्हें धमकाने लगे। इस दौरान पुनीत ने कोतवाली पुलिस को कॉल कर दिया। पुलिस पिकअप को अपने साथ ले आई और दो लोगों को हवालात में डाल दिया। बताते हैं कि पिकअप में कई गोवंश बुरी तरह ठूंसकर भरे गए थे। प्रभारी निरीक्षकक ऋषिपाल सिंह के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। संवाद