फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल की रखवाली कर रहे युवक को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव दियोनी में मंगलवार रात फसल की रखवाली कर रहे युवक को गोली मार दी गई। उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

परिवारवालों के मुताबिक ग्राम दियोनी निवासी 35 वर्षीय ताहरउद्दीन मंगलवार रात अपने खेत पर फसल की रखवाली करने गया था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और गोली मार दी, जो उसके हाथ में जा लगी। इसके बाद परिवार वाले उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां उसे भर्ती करा दिया गया।
सुबह तक इस संबंध में पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी। जब इसकी जानकारी हुई तो पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। बताते हैं कि कुछ समय पहले ताहरउद्दीन पर गोवंशीय पशु की हत्या का आरोप लगा था। उसके खिलाफ जिन लोगों ने तहरीर दी थी। अब वह उन्हीं पर गोली मारने का आरोप लग रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी इसमें कोई कार्रवाई नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें