फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी आधार कार्ड बनाने में चार नामजद, 24 पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। दातागंज कस्बे में मतदान के दिन पकड़े गए फर्जी आधार कार्ड बनाने के मामले में पुलिस ने नायब तहसीलदार की ओर से चार नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इसमें पुलिस ने एक महिला अधिवक्ता की तहरीर पर भी आरोपियों के खिलाफ नया मामला दर्ज किया है। अभी कोई आरोपी पकड़ा नहीं गया है। पुलिस उन्हें तलाश कर रही है।
विज्ञापन

14 फरवरी को नायब तहसीलदार अजब सिंह राणा ने एक युवक को लैपटॉप के साथ गिरफ्तार किया था। सूचना मिली थी कि वह फर्जी आधार कार्ड बना रहा है। उसे कोतवाली ले जाया जा रहा था कि इस दौरान पीछे से 15-20 लोग आए और जबरदस्ती लैपटॉप छीन ले गए। आरोपी युवक भी नायब तहसीलदार की गाड़ी से उतरकर मौके से भागने में कामयाब रहा था। तब से नायब तहसीलदार मामले की जांच कर रहे थे।
अब उन्होंने दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव पुरैनी निवासी राजकुमार, अरेला मोहल्ला निवासी मोहम्मद हाजी मजहर, आवाद और राशिद समेत 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इसके अलावा अधिवक्ता आशा दीक्षित ने भी चारों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उनके मुताबिक मतदान के दिन उन्होंने ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी थी। इस पर आरोपी रंगे हाथ पकड़ा गया था। आशा दीक्षित ने धोखाधड़ी के आरोप में राजकुमार, मोहम्मद हाजी मजहर, आवाद और राशिद के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। फिलहाल इस मामले में नामजद आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
------------------
मतदान के दिन एक युवक दातागंज में पकड़ा गया था लेकिन कुछ लोग उसे छुड़ा ले गए। लैपटॉप भी ले गए थे। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन

-प्रेमकुमार थापा, सीओ दातागंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें