फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह में युवक ने ट्रेन आगे कूद कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। बरेली-कासगंज रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। मृतक की पेंट की जेब में निकले आधारकार्ड में नाम और पता देेेख पुलिस ने परिजन को अवगत कराया। मृतक की शिनाख्त सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव बहेड़ी निवासी पप्पू के रूप में हुई है।
विज्ञापन

हादसा रविवार पूर्वाह्न 11 बजे के करीब हुआ। ट्रैक पर गांव धमेई के पास अचानक ही करीब 55 वर्षीय एक व्यक्ति ट्रैक पर दौड़ने लगा। ट्रेन के ड्राईवर ने हार्न भी बजाया लेकिन वह ट्रैक से हटा नहीं। इसके बाद ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। गार्ड ने शव रेलवे स्टेशन पर पहुंचा दिया। बाद में कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की जेब में आधार कार्ड में नाम और पते के बारे में जानकारी के बाद पुलिस ने मृतक के परिजन को भी अवगत करा दिया। उसके परिजन अपराह्न बदायूं मोरचरी पहुंचे और शव को देख सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव लोड़ा बहेडी निवासी पप्पू के रूप में शिनाख्त की। परिजन ने पुलिस को बताया कि पप्पू सुबह घर से गुस्सा होकर निकल गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें