फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे पर डांस को लेकर मारपीट में तीन युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव अढौली में शुक्रवार रात एक शादी समारोह में डीजे पर डांस को लेकर तीन-चार युवकों में जमकर मारपीट हो गई। तीन युवक घायल हो गए। सूचना के बाद पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

घटना रात करीब 10 बजे की है। गांव में एक व्यक्ति की बेटी की बरात आई थी। बारात में जयमाला के दौरान डीजे पर कई युवक डांस करने लगे। डांस के दौरान ही श्रीपाल और पप्पू में कहासुनी हो गई। यह देख पप्पू के भाई जयपाल ने भी हस्तक्षेप किया। मारपीट में तीन युवक घायल हो गए। हंगामा होता देख किसी ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने पप्पू, जयपाल और श्रीपाल को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा दहेमू गांव में मोबाइल पर बातचीत को लेकर आलोक और जीतेश तोमर में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें