बिल्सी। ई-रिक्शा में बैठकर मतदान करने जा रहे दंपति का ई रिक्शा रास्ते में सांड़ ने पलट दिया। इससे वे घायल हो गए। नगर के एक निजी चिकित्सक ने उनका उपचार किया।
मोहल्ला संख्या तीन निवासी साबिर अली सोमवार सुबह करीब नौ बजे अपनी पत्नी रुखसाना बेगम के साथ ई-रिक्शा में बैठकर वोट डालने जा रहे थे। जैसे ही वह घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचे, सामने से आ रहे सांड़ ने उनके ई-रिक्शा को पलट दिया। इससे साबिर अली और उनकी पत्नी रुखसाना घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सांड़ को भगाया और घायल दंपती को इलाज के लिए एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। करीब छह घंटे बाद उन्होंने अपना वोट डाला। संवाद
घायल साविर अली- फोटो : BADAUN