फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर छह हजार रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाला गिरोह अब भी सक्रिय है। वह आए दिन लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। शनिवार को इसी तरह कुंवरगांव कस्बे में एक युवक का कार्ड बदलकर रुपये निकाल ले गया। सूचना पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरू कर दिए हैं। अभी कार्ड बदलने वाले का सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

कुंवरगांव कस्बा निवासी राहुल पुत्र शंकर शनिवार अपराह्न मेन चौराहे पर लगे एटीएम से कुछ रुपये निकालने गए थे। बताते हैं कि जब वह एटीएम पहुंचे, उस समय वहां पहले से एक युवक मौजूद था। राहुल ने रुपये निकालने की कोशिश की लेकिन रुपये नहीं निकले। इस पर उस युवक ने कहा कि वह आपकी मदद कर देगा। उसकी मदद से राहुल ने तीन हजार रुपये निकाले और घर चले गए। इसी दौरान उनके मोबाइल पर छह हजार रुपये निकलने का मेसेज आया। उसे देखकर राहुल चौंक गए। वह तुरंत दौड़कर एटीएम पहुंचे। तब तक वह युवक भाग चुका था। राहुल ने बताया कि जिस कार्ड से उन्होंने रुपये निकाले थे। युवक वह कार्ड ले गया और अपना कोई दूसरा कार्ड दे गया। जब उन्होंने कार्ड को ध्यान से देखा तो उस पर दूसरे नंबर पड़े थे। उन्होंने इसकी सूचना थाना पुलिस को दे दी। इस पर पुलिस ने एटीएम और उसके आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें