उझानी/कछला। बरेली-मथुरा हाईवे पर कछला कस्बे के पास रविवार रात में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से चार गायों की मौत गई। इसकी भनक तड़के नगर पंचायत कर्मियों को लगी तो उन्होंने मृत गायों को हाईवे से हटाकर जंगल में दफना दिया।
हादसा रात में किस समय हुआ यह तो पता नहीं लगा पर सोमवार तड़के नगर पंचायत के सफाईकर्मी चौराहे पर पहुंचे तो राहगीरों ने उन्हें ढाबे के पास चार गाय मृत पड़ी होने की जानकारी दी। सफाई कर्मियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष नरेश यादव को भी फोन पर जानकारी दी।
तड़के ही नगर पंचायत का वाहन मौके पर भेजा गया। वाहन से सफाई कर्मी मृत गायों को लेकर जंगल में पहुंचे और जेसीबी की मदद से गड्ढे में दफन करवा दिया। संवाद