फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उघैती के राज बरौलिया में चोरों ने 20 से ज्यादा घरों में हाथ साफ किया

विज्ञापन
विज्ञापन
उघैती। इलाके में सक्रिय चोरों ने बुधवार की रात एक के बाद एक 20 सें ज्यादा घरों को निशाना बनाया। यह सभी घर बंद थे। यहां से चोर नकदी, जेवर, बर्तन आदि ले गए। बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों से जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया। एक रात में 20 से ज्यादा घरों में चोरी से पुलिस गश्त पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

थाना उघैती के गांव राज बरौलिया के काफी परिवार पंजाब में मेहनत मजदूरी करते हैं। यहां उनके घर बंद पड़े हैं। बुधवार की रात घने कोहरे का फायदा उठाते हुए चोरों ने एक-एक कर 20 से ज्यादा घरों के ताले तोड़कर यहां हाथ साफ कर दिया। ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार सुबह जब इन बंद घरों के ताले टूटे और सामान बिखरा पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। यहां से चोर कितना माल ले गए यह साफ नहीं हो सका है। घरों के स्वामियों के आने के बाद चोरी गए माल पर स्थिति साफ हो सकेगी। चोरों ने गांव में महेंद्र, नरोत्तम, बुद्धपाल,सौराज, अमर सिंह, पान सिंह, हरपाल, रामौतार, चोखेलाल, राजपाल, किशनलाल, रामदास, उमेश, भूरे, पूर, करन सिंह, बांकेलाल, रामू, मनोहर, महेंद्र, भोलेशंकर के घरों में हाथ साफ किया है। ग्रामीणों ने इन सभी को सूचना दे दी है। सूचना मिलने के बाद पंजाब में परिवारों के साथ रह रहे घरों के स्वामी वहां से गांव आने के लिए रवाना हो गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें