फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवित किसान को मृत दिखा कर बंद की किसान सम्मान निधि

विज्ञापन
किसान प्रमोद कुमार। - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
वजीरगंज। क्षेत्र के गांव रेहड़िया निवासी प्रमोद नाम के किसान को कृषि विभाग ने मृत दर्शाते हुए उसकी किसान सम्मान निधि बंद कर दी। किसान अब खुद को जीवित साबित करने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है। खुद के जीवित होने का प्रमाण पत्र भी दे दिया है।
विज्ञापन

वजीरगंज के गांव रहड़िया के प्रमोद कुमार काफी समय से परिवार के साथ कस्बे में हतरा रोड पर परिवार के साथ रह रहे हैं। उन्होंने किसान सम्मान निधि के लिए 2019 में ऑन लाइन पंजीकरण कराया था। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उनके बैंक खाते में सम्मान निधि आने लगी थी। सम्मान निधि मई 2021 तक आती रही और इसके बाद बंद हो गई। प्रमोद ने जब सम्मान निधि बंद होने के बाबत बैंक और कृषि विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया तो पता लगा कि कृषि विभाग के अभिलेखों में प्रमोद को मृत दर्शा दिया गया है। इस कारण उनकी सम्मान निधि बंद हो गई। प्रमोद अब खुद को जीवित साबित करने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है। इस संबंध में बात करने पर एसडीएम बिसौली ज्योति शर्मा ने बताया कि इस तरह का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अगर जीवित किसान को मृत दर्शाते हुए सम्मान निधि बंद की गई है तो मामले में कार्रवाई करते हुए इसे फिर से शुरू कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें