फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले मैनहोल में पहिया फंसकर ट्रॉली पलटी, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। मोहल्ला संख्या तीन में अगोल चौराहे के निकट सड़क के बीच लंबे समय से खुले पड़े मैनहोल में शुक्रवार शाम पालिका की ट्रॉली का पहिया घुस गया, जिससे वह पलट गई और उसके चपेट में आकर एक युवक जख्मी हो गया।
विज्ञापन

स्थानीय नगर पालिका परिषद की एक ट्रॉली कूड़ा डालकर चौराहे से गुजर रही थी। तभी सड़क के बीच में लंबे समय से खुले पड़े मैनहोल में उसका एक पहिया घुस गया और वह पलट गई। यहीं छत्रपाल सिंह अलाव सेंक रहा था। वह ट्रॉली की चपेट में आ गए। लोगों ने उसे ट्रॉली के नीचे से बाहर निकाला। उसके पैरों में चोट आई है। उसका उपचार नगर के निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है। वहीं मोहल्ले के लोगों ने पालिका प्रशासन ने खुले पड़े मैनहोल को शीघ्र बंद कराए जाने की मांग की है ताकि फिर हादसा न होने पाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें