फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावत में चली गोली, हथेली को चीरती निकली, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्दुल्लागंज में रविवार रात दावत कार्यक्रम में मौजूद युवक संदिग्ध हालात में गोली लगने से घायल हो गया। गोली उसकी हथेली को पार कर निकल गई। परिवार के लोग देर रात में ही उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे और उपचार शुरू कराया।
विज्ञापन

घटना रात करीब 10 बजे की है। अब्दुल्लागंज निवासी अमरदीप श्रीवास्तव (28) पड़ोस के घर में दावत खाने गया। खाना खाने के बाद वह कार्यक्रम स्थल पर ही रुक गया। उसी दौरान गोली चलने की आवाज आई और वह अमरदीप की हथेली को चीरते हुए निकल गई। हथेली लहूलुहान होने पर अमरदीप चीख पड़ा। यह देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। गोली तमंचे से चली या फिर किसी ने लाइसेंसी हथियार से हर्ष फायर किया, पसोपेश बना रहा।
परिवार के लोग घायल अमरदीप को लेकर पहले यहां निजी चिकित्सक के पास पहुंचे फिर बदायूं के एक अस्पताल में भर्ती करा दिया। घायल अमरदीप के परिजन ने इसे लेकर किसी को कुछ नहीं बताया लेकिन भनक लगते ही सोमवार सुबह चौकी इंचार्ज हरीश चंद्र पाठक मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोगों ने पुलिस कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया है। चर्चा तो यहां तक है कि जिसके असलाह से गोली चली, घायल के परिजन से उसकी सुलह हो गई है।
विज्ञापन

अब्दुल्लागंज में गोली लगने से घायल युवक के बारे में किसी ने भी कोई शिकायत नहीं दी। सूत्रों से जानकारी मिली थी कि कोई युवक घायल है। पुलिस को भेजा गया था, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

- गजेंद्र सिंह श्रोत्रीय, सीओ उझानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें