फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से पुलिस चौकी का छज्जा गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सोमवार रात रोडवेज बस स्टैंड पर बड़ा हादसा होने से टल गया। दिल्ली से बदायूं पहुंची लोनी डिपो की बस रोडवेज स्टैंड पर पुलिस चौकी के छज्जे से टकरा गई। इससे चौकी का छज्जा टूट गया। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। पुलिस ड्राइवर को पकड़कर जिला अस्पताल ले गई जहां उसका मेडिकल कराया गया।
विज्ञापन

मामला सोमवार रात करीब 12 बजे का है। उस दौरान लोनी डिपो की एक रोडवेज बस दिल्ली से बदायूं पहुंची। उस दौरान कई यात्री दिल्ली जाने के लिए रोडवेज पुलिस चौकी के नजदीक खड़े थे। ड्राइवर प्रमोद बस को पीछे हटा रहा था कि इसी दौरान बस पुलिस चौकी के छज्जे से टकरा गई। इससे चौकी का छज्जा टूटकर गिर गया। ऐसे में चौकी के सामने खड़े यात्री बाल बच गए। चौकी पुलिस ने बस के ड्राइवर प्रमोद और उसके परिचालक को पकड़ लिया। पुलिस उन्हें पकड़कर जिला अस्पताल ले गई। जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। उसके बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें