फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मूसाझाग (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव चिंजरी में सोमवार दोपहर एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव चिंजरी निवासी विनोद बरेली में एनसीसी की पढ़ाई कर रहा है। बताते हैं कि करीब दो साल पहले विनोद का विवाद शाहजहांपुर के जैतीपुर थाना क्षेत्र के गांव डभौरा निवासी नेमश्री पुत्री नेत्रपाल से हुआ था। उसका एक नौ माह का बेटा भी है। सोमवार सुबह विनोद बरेली के लिए निकल गया था। वह बरेली पहुंचा ही था कि तभी उसे सूचना मिली कि नेमश्री का शव घर में साड़ी के फंदे से लटका मिला। उस दौरान उसके परिवारवाले खाना खाकर घर से निकल गए थे। जब वह लौटकर आए तो उन्होंने शव को फंदे से लटका देखा। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें