गायब हुआ शिक्षक चेतन वार्ष्णेय का फाइल फोटो
- फोटो : BADAUN
बिल्सी। नगर के मुख्य बाजार स्थित अटल चौक के निकट एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाला शिक्षक बीते दिन अचानक लापता हो गया। इसको लेकर सोमवार को उनके पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। मोबाइल बंद होने के बाद परिवार के लोग काफी परेशान हैं।
नगर के मोहल्ला संख्या छह निवासी चेतन वार्ष्णेय पुत्र महेश चंद्र गुप्ता नगर के एक निजी स्कूल में सहायक अध्यापक के रूप में पढ़ाते हैं। वह रविवार को अपने परिवार के लोगों से बदायूं जाने की बात कह कर घर से निकले थे। शाम तक जब वापस नहीं आए और उनका मोबाइल बंद मिला तो परिवार के लोग काफी बैचेन हो गए। उन्होंने आसपास रिश्तेदारी में संपर्क किया। मगर उनके संबंध में किसी ने सूचना नहीं दी। सोमवार को उनके पिता महेश चंद्र गुप्ता ने कोतवाली पहुंच कर इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा से मिले और सारी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद