फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन के बाद महिला की मौत पर अस्पताल में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। इलाज के दौरान महिलाओं की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार सुबह ऑपरेशन के बाद एक महिला की निजी अस्पताल में मौत हो गई। जिसके बाद उनके परिजन ने हंगामा कर दिया। हालांकि दोपहर बाद मृतका पक्ष के लोगों की डॉक्टर से वार्ता हुई तो उन्होंने पुलिस कार्रवाई से इनकार दिया।
विज्ञापन

मृतका कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव भूड़ा भदरौल निवासी द्रोपा देवी (45) पत्नी गंगाचरन कश्यप थी। द्रोपा को पेट दर्द की शिकायत पर उसके पति समेत परिवार के लोगों ने मेन मार्केट के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने तड़के उसका आपरेशन किया। इसके बाद द्रोपा की मौत हो गई। इसकी भनक लगते ही परिवार के कई लोग और रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने हंगामा भी किया। काफी देर तक अफरातफरी के माहौल के बीच मृतका पक्ष के पैरोकारों ने डॉक्टर से वार्ता की। वार्ता में उसके पति का शामिल किया गया। वार्ता के बाद दोपहर में अस्पताल से शव लेकर बाहर निकले पति समेत परिवार के लोगों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया।
डॉक्टर ने बताया कि द्रोपा की हालत पहले से ही काफी खराब थी लेकिन जोखिम होने के बाद भी आपरेशन पर सहमति जताई थी। डॉक्टर ने भी किसी तरह की लापरवाही से इनकार किया है। बाद में परिवार के लोग शव लेकर घर चले गए। बता दें कि इससे पहले दो महीने के दौरान निजी अस्पतालों में तीन महिलाओं की मौत हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें