फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर के युवक से बदमाशों ने 69 हजार, टेब और मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अलापुर (बदायूं)। थाना क्षेत्र में ककराला और अलापुर के बीच तीन बाइक सवार बदमाशों ने रामपुर के एक युवक से 69 हजार रुपये, टेब और एक मोबाइल लूट लिया। युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

रामपुर जिले में शाहबाद थाना क्षेत्र के गांव चकरपुर भूड़ निवासी तसलीम खां सैटिन क्रेडिट केयर कंपनी में सीएसओ के पद पर हैं। वह अलापुर कस्बे में ही किराए पर रह रहे हैं और यहीं अलापुर कस्बे में खोली गई शाखा में बैठते हैं। तसलीम के मुताबिक वह दोपहर के बाद ककराला समेत अन्य इलाकों से रुपयों की उगाही करके अलापुर बाइक से लौट रहे थे। उनकी बाइक ककराला और अलापुर के बीच पहुंची थी कि इसी दौरान बाइक सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। उनके साथ मारपीट की और उनसे 69 हजार रुपये, एक टेब, मोबाइल और पर्स लूट लिया। उसके बाद बदमाश मौके से भाग गए। उन्होंने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। जिससे पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन बदमाश नहीं पकड़े जा सके। तसलीम ने इस संबंध में तहरीर दी है। देर शाम तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें