फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार देवर-भाभी को पीटकर नकदी, मोबाइल लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। बिल्सी के अस्पताल में भर्ती छोटी बहन को देखने निकली महिला और देवर से बाइक सवार बदमाशों ने 40 हजार रुपये, जेवर और दो मोबाइल लूट लिए। विरोध पर बदमाशों ने देवर-भाभी की पिटाई भी की। कछला चौकी पुलिस ने आसपास इलाके में कांबिंग भी की लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

घटना बुुधवार रात करीब 11 बजे हुई। हाथरस जिले में सासनी गेट चौकी क्षेत्र के गांव वेदामई निवासी राधिका पत्नी मनोज का बिल्सी क्षेत्र के गांव जरसैनी में मायका है। एक दिन पहले ही उसकी छोटी नीलम को प्रसव के लिए बिल्सी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रुपयों की जरूरत पर नीलम ने राधिका को कॉल की। राधिका अपने देवर हितेंद्र गोस्वामी के साथ बाइक से चलीं। उनके पास 40 हजार रुपये थे। हितेंद्र ने बताया कि वितरोई के पास बाइक सवार बदमाशों में से एक ने यह कहते हुए आवाज लगाई कि साड़ी का पल्लू पहिये में फंस गया है। इसके बाद बाइक रोकते ही हितेंद्र और उसकी भाभी को बदमाशों ने घेर लिया।
बदमाशों ने रुपये छीनने के बाद कुंडल पर झपट्टा मारा तो राधिका और हितेंद्र ने विरोध किया। विरोध होता देख बदमाशों ने दोनों से मारपीट भी की। मारपीट में दोनों के चोट आई है। बदमाश नकदी के अलावा राधिका के कुंडल, पैंडल, पाजेब, दो मोबाइल लूट ले गए। बदमाशों के जाने के बाद दोनों ने कछला चौकी पर पुलिसकर्मियों को घटना से अवगत कराया। चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार के साथ पुलिस कर्मियों ने मौका मुआयना करने के बाद कांबिंग भी की। इधर, प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि कोतवाली आकर किसी ने तहरीर नहीं दी है। फिर भी वह चौकी इंचार्ज से बात कर हकीकत का पता करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें