फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटा पाने को दंपती ने दिया डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव कल्लिया काजमपुर से अपहृत पांच माह के आयुष को पाने के लिए उसके माता-पिता ने हाथरस में जाकर डीएनए टेस्ट को सैंपल दे दिया है। ये बच्चा उनका है या नहीं इसकी पुष्टि अब डीएनए टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।
विज्ञापन

तेरह दिन पहले कल्लिया काजमपुर गांव से पांच माह का आयुष का लापता हो गया था। उस दौरान आयुष अपनी मां कन्यावती के साथ चारपाई पर सो रहा था। रात 12 बजे कन्यावती अचानक उठीं तो उन्होंने अपना बेटा आयुष चारपाई से गायब देखा। उन्होंनें नजदीक सो रहे अपने पति नेम सिंह को जगाया और बच्चे को तलाश करना शुरू कर दिया। थकहार कर उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिस पर बच्चे के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
इसके बाद पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान कई लोगों से पूछताछ की गई लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। चार दिन पहले पुलिस को सूचना मिली कि एक बालक हाथरस जिले में मिला है। पुलिस ने दंपती को हाथरस ले जाकर बच्चे को दिखाया तो उन्होंने उसे अपना बच्चा बताया लेकिन उन्हें बिना डीएनए टेस्ट के बच्चा नहीं दिया गया। इस पर पुलिस ने उनका हाथरस जिले में डीएनए टेस्ट को सैंपल कराया। कन्यावती और नेम सिंह सैंपल देकर घर आ गए हैं उन्हें अब रिपोर्ट का इंतजार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें