फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर की किशोरी को बेचने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। उसावां थाना क्षेत्र में कुशीनगर की किशोरी को बेचने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस दो आरोपियों भागेश और ज्ञान सिंह को पहले ही जेल भेज चुकी है। बुधवार को पकड़े गया आरोपी जगपाल है, जिसका किशोरी का सौदा करने में हाथ बताया जा रहा है। इधर, पीड़ित किशोरी को उसके परिवार वालों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन

करीब पंद्रह दिन पहले थाना क्षेत्र के गांव नगरिया चिकन में कुशीनगर की एक किशोरी को 60 हजार रुपये में बेचने का मामला सामने आया था। आसपास के लोगों ने जब भागेश के घर में एक किशोरी को रोते हुए देखा तो यूपी 112 पुलिस को सूचना दी, इसके बाद घटना का खुलासा हुआ था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए न केवल पीड़िता को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया बल्कि आरोपी भागेश और सौदा कराने वाला ज्ञान सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। जब गहराई से छानबीन की गई तो पता चला कि किशोरी को कुशीनगर के भोला ने भागेश को 60 हजार रुपये में बेचा था। सौदा ज्ञान सिंह और जगपाल ने कराया था। शुक्रवार को पुलिस ने भागेश और ज्ञान को पकड़कर जेल दिया। इसी क्रम में बुधवार को उसने जगपाल को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को अब भी भोला की तलाश है। इधर, पुलिस ने किशोरी को उसके परिवारवालों के हवाले कर दिया है। परिवारवाले उसे लेकर कुशीनगर चले गए हैं।
कुशीनगर की किशोरी को उसके परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया है। एक और आरोपी पकड़ा गया है। यह भी सौदेबाजी में शामिल था। अगर और लोग दोषी पाए जाएंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें