फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस में बैग में बंद मिले बच्चे पर बदायूं के दंपती ने किया दावा

विज्ञापन
हाथरस जिले में मिला बालक। फाइल फोटो - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
कुंवरगांव (बदायूं)। थाना क्षेत्र के कल्लिया काजमपुर से अपहृत बच्चे के मामले में नया मोड़ आया है। सप्ताह भर पहले यहां मां के पास से चारपाई से सोता बच्चा लापता हो गया था। अब इसी शक्ल सूरत का बच्चा हाथरस में बैग में बंद मिला है। हाथरस पुलिस के जरिये कुंवरगांव पुलिस तक जानकारी आने के बाद बच्चे के माता-पिता हाथरस पहुंचे। यहां उन्होंने दावा किया कि यह बच्चा उनका ही है। बच्चे को साथ लाने का प्रयास किया तो हाथरस की चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने बिना डीएनए टेस्ट व विधिक निर्देश के बच्चे को सौंपने से इनकार कर दिया। अब कुंवरगांव पुलिस ने दंपती का डीएनए टेस्ट कराने की बात कही है।
विज्ञापन

तीन अक्तूबर की रात थाना क्षेत्र के गांव कल्लिया काजमपुर से पांच माह के आयुष अपहृत हो गया था। उस समय आयुष अपनी मां कन्यावती के साथ चारपाई पर सो रहा था। कुछ दूरी पर उसका पिता नेम सिंह सो रहे थे। रात 12 बजे कन्यावती उठीं तो उन्होंने देखा बेटा लापता है। परिवार ने पुलिस को सूचना दी। तब से पुलिस बालक को तलाश कर रही है। कई लोगों से पूछताछ हो चुकी है लेकिन अब तक बालक का पता नहीं चला है। इधर, रविवार शाम थाना पुलिस को सूचना मिली कि हाथरस जिले में जोगिया गांव के पास आगरा-अलीगढ़ हाईवे किनारे बैग में एक बालक पड़ा मिला है। जिसे हाथरस गेट पुलिस ने महिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बच्चा हाथरस जिले की चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के संरक्षण में है। इस पर थाना पुलिस कन्यावती और उनके पति नेम सिंह को हाथरस ले गई। जहां दंपती ने दावा किया कि बच्चा उनका ही है। इधर कुंवरगांव पुलिस का कहना है कि हाथरस में मिला बच्चा यहां से अपहृत हुए बच्चे से कुछ अलग है। हाथरस जिले में मिला बच्चा कुछ गोरा है और उसका मुंडन हो चुका है। पुलिस का कहना है कि चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने बदायूं के माता-पिता की डीएनए रिपोर्ट मांगी है। कुंवरगांव पुलिस ने कन्यावती और नेम सिंह का डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी शुरू कर दी है। एक-दो दिन में सैंपल लेकर जांच को भेजे जाएंगे।
-
पुलिस के पास है एक माह पुराना फोटो
कल्लिया काजमपुर से अपहृत पांच माह के आयुष का फोटो एक माह पुराना है। इसे नेम सिंह ने खींचा था, वही फोटो पुलिस को दिया गया है। इसी फोटो के आधार पर पुलिस बच्चे की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

-
हाथरस में मिले बच्चे को कुंवरगांव के दंपती ने पहचानने का दावा किया है। वह डीएनए टेस्ट कराने को भी तैयार हैं। पुलिस इस मामले में उनकी लिखित स्वीकृति लेकर कोर्ट में आवेदन करेगी।
विज्ञापन

- डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी

कल्लिया काजमपुर से अपहृत आयुष। फाइल फोटो- फोटो : BADAUN

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें