फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रांच मैनेजर की मौत के मामले में सिपाही समेत चार पर रिपोर्ट

विज्ञापन
थाना सिविल लाइंस के बाहर खड़े गजेंद्र सिंह के परिवार वाले। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर की मौत के मामले में उसकी पहली पत्नी ने अपनी सौतन और एक सिपाही समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिविल लाइंस पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पांच अक्तूबर को सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव मझिया के खेतिहर इलाके में एक फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर गजेंद्र सिंह का शव फंदे से लटका मिला था। गजेंद्र सिंह मूल रूप से अलीगढ़ जिले में पाली मुकीमपुर थाना क्षेत्र के गांव बड़ेसरा के निवासी थे। उन्होंने दो शादियां की थीं। पहली शादी गाजियाबाद निवासी रजनी चौधरी से साल 2011 में हुई थी। जिससे उनकी एक आठ साल की बेटी है। जबकि दूसरी शादी नगला शर्की निवासी अर्चना से की। उससे एक बेटी और एक बेटा है। पुलिस ने गजेंद्र सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराया था जिसमें हैंगिंग की पुष्टि हुई थी।
शनिवार सुबह पहली पत्नी रजनी चौधरी परिवारवालों के साथ थाना सिविल लाइंस पहुंचीं। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि चार अक्तूबर को गजेंद्र सिंह ने फोन करके बताया था कि अर्चना कुछ लोगों के साथ उसके साथ मारपीट कर रही है। दूसरे दिन सिपाही सुमित पवार ने फोन किया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। इस पर वे लोग यहां आए। पुलिस ने गजेंद्र सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराया। उनका अंतिम संस्कार करने के बाद आज वह आए हैं। रजनी ने आरोप लगाया कि गजेंद्र सिंह की हत्या अर्चना, उसके बहनोई, सिपाही सुमित पवार समेत चार लोगों ने की है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। इसमें एक व्यक्ति अज्ञात है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें