फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के अपहरण के मामले में दो लोगों को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सावां (बदायूं)। 60 हजार रुपये में खरीदी गई कुशीनगर की किशोरी के मामले में पुलिस ने खरीदार और सौदा कराने वाले को जेल भेज दिया है। अभी मुख्य आरोपी नहीं पकड़ा गया है, उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगरिया चिकन निवासी भागेश ने अपने गांव के ही दिव्यांग ज्ञान सिंह के माध्यम से कुशीनगर के थाना कप्तानगंज के ग्राम रामकोला निवासी भोला से किशोरी को 60 हजार रुपये में खरीदा था। किशोरी को गांव लाने के बाद भागेश ने उससे शादी कर ली। जबरिया घर में काम कराया और उसका उत्पीड़न किया। जब किशोरी का वीडियो वायरल हुआ, तब पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पूर्व प्रधान पुत्तुलाल ने दो भागेश और भोला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को भागेश और ज्ञान सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान भागेश ने बताया कि उसकी एक शादी हो चुकी है। ढाई साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई। अब उसने ज्ञान सिंह के माध्यम से किशोरी को खरीदकर उससे शादी कर ली।
पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भेज दिया है, तो वहीं किशोरी को महिला थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। किशोरी के परिवार वाले अभी उसावां थाने नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन

-
किशोरी के अपहरण और जबरन शादी करने के मामले में दो आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। अभी विवेचना चल रही है। जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-प्रेम कुमार थापा, सीओ दातागंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें