फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक समेत दो पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। प्रधानमंत्री ज्योति जीवन बीमा के क्लेम के दो लाख रुपये हड़पने के मामले में अलापुर पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात प्रथमा ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक समेत दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

ग्राम संजरपुर निवासी ओमवीर ने कुछ दिन पहले पुलिस को तहरीर दी थी। उनका आरोप था कि कुछ दिन पहले उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। इस पर उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा पॉलिसी के क्लेम के लिए आवेदन किया था। इसके लिए उन्होंने अलापुर की प्रथमा ग्रामीण बैंक में खाता खुलवाया गया था। खाता खुलवाने के बाद चेक बुक और एटीएम जारी हुआ। उस समय शाखा प्रबंधक ने उनसे चेक पर हस्ताक्षर करा लिए और बाद में आरोपी आलोक ने अपना नंबर रजिस्टर्ड करा दिया। फिर उनके दो लाख रुपये निकाल लिए। उन्होंने उन्होंने शाखा प्रबंधक और आरोपी आलोक के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें