फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारंटी को पकड़ने कई पुलिस टीम से मारपीट, सात पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
उघैती (बदायूं)। थाना क्षेत्र के सराय बघौली गांव में वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम से मारपीट का मामला सामने आया है। यहां जैसे ही पुलिस ने वारंटी को पकड़ा उसने और उसके परिवारवालों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। दरोगा और सिपाहियों के साथ मारपीट की गई। वारंटी को छुड़ा लिया। पुलिस ने वारंटी समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई है।
विज्ञापन

ग्राम सराय बघौली निवासी आरिफ पुत्र इसरार के न्यायालय से वारंट जारी हो चुके हैं। उसे पकड़ने के लिए एसआई कुलदीप कुमार, सिपाही बिजेंद्र मलिक, रोविन सिंह, नदीम, महिला सिपाही रेनू, होमगार्ड गंगा सिंह व हरवीर और पीआरडी जवान हीरालाल आदि सरकारी गाड़ी से उसके घर पहुंचे। बताते हैं कि इस दौरान आरिफ अपने घर में मौजूद था। पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर उसे पकड़ लिया। उसे गाड़ी में बैठा पाते, इससे पहले उसके परिवारवालों ने पुलिस की गाड़ी को चारों ओर से घेर लिया। आरिफ को छुड़ाने के लिए पुलिस से हाथापाई शुरू कर दी। देखते ही देखते परिवार के कई लोग आ गए। उन्होंने पुलिस से गालीगलौज और मारपीट भी की। आरोपियों की संख्या ज्यादा हो गई। वह वारंटी आरिफ को पुलिस से छुड़ा ले गए। इस दौरान पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें भी आईं।
इस संबंध में एसआई कुलदीप ने आरोपी आरिफ, उसकी पत्नी आसमां, बेटा फैजान, भाई अफजाल, रिजवान, आदिल और पिता इसरार समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले और गंभीर धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल इस मामले में कोई आरोपी नहीं पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस वारंटी को पकड़ने गई थी तभी यह घटना हो गई। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट लिखी गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
- सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें