फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी के मामले में पांच पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। एक महिला ने बिसौली कोतवाली में एक फाइनेंस कंपनी के चेयरमैन समेत पांच लोगों के खिलाफ करीब 1.15 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाने के साथ तीन लोगों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इस मामले में कंपनी के चेयरमैन समेत पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

महिला के मुताबिक सिविल लाइंस क्षेत्र के जवाहरपुर निवासी भगवानदास और मुरादाबाद के बिलारी निवासी कमल कुमार उसको पहले से जानते थे। यह लोग उसे बिसौली ले गए। उसे बताया गया कि फाइनेंस कंपनी सरकारी है। इसमें रुपये लगाने पर अच्छा ब्याज मिलता है। उन्होंने ऐसा समझाया कि वह उनकी बातों में आ गई और उनके कहने पर 25 हजार रुपये जमा कर दिए। उसकी एफडीआर कराई गई।
उसे कंपनी के चेयरमैन आलोक त्रिपाठी से भी मिलवाया गया। समय पूरा होने के बाद महिला ने अपने रुपये मांगे तो आरोपियों ने नहीं लौटाए। उसके रुपये ठग लिए गए। समय पूरा होने के बाद वह कंपनी के ऑफिस गई, वहां ताला लगा हुआ था।
विज्ञापन

बाद में उसे भगवानदास, कमल कुमार, विशन सिंह यादव बिसौली में बस स्टैंड पर मिले। उसने रुपये मांगे तो आरोप है कि उसके साथ छेड़छाड़ और अभद्रता की गई। महिला का कहना है कि आरोपियों पर उसके एक लाख 15 हजार रुपये निकल रहे हैं। आरोपियों ने उसे धमकी दी वे रुपये नहीं देंगे, जो करना हो कर लो। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई लेकिन मामला दर्ज नहीं हुआ। आखिर में महिला ने न्यायालय की शरण ली। तब पांच आरोपियों के खिलाफ बिसौली कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें