फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप के इंजेक्शन से युवती की हालत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
अन्नपूर्णा फाइल फोटो - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
इस्लामनगर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव अल्लापुर में झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने से बीमार चल रही युवती की बृहस्पतिवार रात अलीगढ़ पहुंचते ही मौत हो गई। पुलिस ने युवती के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन

गांव अल्लापुर निवासी अन्नपूर्णा उर्फ भावना (18) पुत्री महेंद्र सेना में जाने की तैयारी कर रही थी। महेंद्र के अनुसार रोजाना दौड़ लगाने से रक्षाबंधन के दूसरे दिन अन्नपूर्णा को पैर में दर्द शुरू हो गया। इससे परिवार वाले उसे गांव के ही एक झोलाछाप के पास लेकर चले गए। उसने युवती को दो इंजेक्शन कूल्हे और एक इंजेक्शन हाथ में लगाया। इसके कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई। उसकी आंखों की रोशनी चली गई, एक हाथ और एक पैर ने काम करना बंद कर दिया। इससे परिवार वाले उसे चंदौसी के निजी अस्पताल ले गए। यहां से मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। फिर परिवार वाले चंदौसी के दूसरे अस्पताल ले आए। यहां कुछ तबीयत में सुधार आया। उसकी आंखों की रोशनी आई। तब से उसका इलाज चंदौसी में ही चल रहा था।
बृहस्पतिवार को उसकी एक बार फिर हालत बिगड़ गई। इससे परिवार वाले उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां से अलीगढ़ ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिवारवाले रात में ही उसका शव घर ले आए। शुक्रवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोपहर के समय उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का सही कारण पता नहीं चला है। इसके लिए विसरा सुरक्षित कर दिया गया है। पिता ने आरोपी झोलाछाप के खिलाफ तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें