फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बिसौली कस्बे में शुक्रवार शाम बेकाबू गति से दौड़ती कार ने बाइक पर जा रहे राकेश को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें गंभीर चोटें आने से राकेश की मौके पर मौत हो गई। जबकि उनके रिश्तेदार घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कार को घेर लिया।
विज्ञापन

कस्बा बिसौली निवासी राकेश (35) कपड़े की फेरी लगाकर परिवार का गुजारा करते थे। बताते हैं कि शुक्रवार शाम उनके परिवार में एक बच्चे का जन्मदिन था। राकेश के मौसा भूरे (52) मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र गांव अहरौला निवासी मेहमानी में आए थे। शनिवार शाम राकेश और उसके मौसा भूरे बाइक पर सब्जी लेने जा रहे थे। राकेश हेलमेट नहीं लगाए थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसी दौरान बिल्सी की ओर से तेज रफ्तार में आई कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भूरे को गंभीर चोटें आईं। हादसे को देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने कार को चारों ओर से घेर लिया। कार ड्राइवर को मौके पर पकड़ लिया गया है। तभी कुछ लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी। इससे पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर कोतवाली भेज दी। बाद में युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने भाई की तहरीर पर कार नंबर के आधार पर रिपोर्ट लिख ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें