फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे किनारे तपसी आश्रम पर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलहरी (बदायूं)। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे किनारे तपसी आश्रम पर मंगलवार रात फायरिंग की गई। दहेमी निवासी मनोज उर्फ गुड्डू ने दावा किया कि फायरिंग उनके ऊपर गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक बाइक और कारतूस के खोखे बरामद किए हैं।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव दहेमी निवासी मनोज उर्फ गुड्डू के मुताबिक मंगलवार रात 11 बजे वह तपसी आश्रम के पास अपने खेतों की रखवाली कर रहे थे। उस समय आश्रम पर साधु कल्याण गिरि और बालक गिरि मौजूद थे। उसी समय तीन लोग बाइक से आए और उन्होंने मनोज पर फायरिंग कर दी। आश्रम में घुसकर तोड़फोड़ की। उसके बाद अपनी बाइक छोड़कर भाग गए। इसकी सूचना पर रात में ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर मिली बाइक और कारतूस के खोखे कब्जे में ले लिए हैं।
मनोज ने सिलहरी निवासी दो सगे भाइयों और बाबट निवासी एक युवक के खिलाफ तहरीर दी है। इधर, नामजद युवकों ने आरोप लगाया है कि सिलहरी निवासी कुनाल पुत्र महीपाल मंगलवार रात शहर से लौट रहा था। तपसी आश्रम के नजदीक उसके मोबाइल पर किसी की कॉल आई। इससे वह बाइक रोककर बात करने लगा। तभी मौके पर मनोज पहुंच गया। उसने कुनाल से गालीगलौज कर दी और मारपीट की। इससे वह बाइक छोड़कर भाग गया। इस संबंध में एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने बताया कि जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें